फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Recruitment of resident doctors started in Medical College

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट डॉक्टरों की भर्ती शुरू

Fri, 14 Apr 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 14 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of resident doctors started in Medical College
मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट डॉक्टरों की भर्ती शुरू
विज्ञापन

फोटो- 13एयूआरपी-36- डॉक्टर से साक्षात्कर लेते प्राचार्य डॉ. अरविंद कुशवाहा व सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव। संवाद
फोटो- 13एयूआरपी- 37- साक्षात्कार देने पहुंचे डॉक्टर पंजीकरण कराते हुए। संवाद
मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट डॉक्टरों की भर्ती शुरू
- पहले दिन साक्षात्कार देने के लिए पहुंचे 26 डॉक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों के उपचार व छात्रों की पढ़ाई के लिए डॉक्टरों की भर्ती शुरू की गई है। गुरुवार को 100 शैया अस्पताल के मातृ-शिशु अस्पताल परिसर में प्राचार्य की अध्यक्षता में गठित पैनल ने जूनियर/सीनियर रेजीडेंट पद के लिए 26 डॉक्टरों का साक्षात्कार लिया। चिकित्साधिकारियों ने डॉक्टरों से उपचार से संबंधित सवाल पूछे। अब मेरिट लिस्ट के हिसाब से डॉक्टरों का चयन होगा।

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिचौली जिला अस्पताल में गुरुवार सुबह 10 बजे से चिकित्साधिकारियों के पैनल ने डॉक्टरों का साक्षात्कार शुरू किया। इससे पहले आवेदक डॉक्टरों ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के नाम पर 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट अस्पताल परिसर लाइन में लगकर जमा किया। वेटिंग हाल में डॉक्टरों के दस्तावेज जांचने के साथ उनका पंजीकरण किया गया। पैनल में शामिल चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस डॉ. कुलदीप कुमार व प्राचार्य डॉ. अरविंद कुशवाहा ने साक्षात्कार देने आए डॉक्टर से पूछा कि हथेली की नसें किस तरह से काम करतीं हैं। गॉल ब्लैडर, पेल्विक इंफ्लेमेटरी बीमारी समेत अन्य रोगों से जुड़े मरीजों के उपचार से संबंधित सवाल पूछे। इसी तरह चिकित्साधिकारियों ने कुछ से किस स्थिति पर बेहोशी का इंजेक्शन दिया जाता है, इसमें कौन से ड्रग दिया जाता है, 22 नंबर का वीगो किस रंग का होता, स्पाइनल हैडक क्यों होता है और उपचार क्या है आदि सवाल पूछे।प्राचार्य डॉ. अरविंद कुशवाहा ने बताया कि 50 जूनियर व सीनियर रेजिडेंट को भर्ती किया जाना है। इसके सापेक्ष गुरुवार को 26 डॉक्टरों के साक्षात्कार हुए। मेरिट लिस्ट के हिसाब से डॉक्टरों का चयन होगा। जल्द ही इसका परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed