फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ready to pen down strike

पेन डाउन हड़ताल को तैयार है

Mon, 21 Dec 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया। Updated Mon, 21 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
ready to pen down strike
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिसर के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर कलमबंद हड़ताल की तैयारी शुरू हो गई है। यह हड़ताल 22 व 23 दिसंबर को होगी। जागरूकता के लिए कर्मचारियों से बाइक रैली भी निकाली।
विज्ञापन


फफूंद में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद औरैया के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार पांडेय ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के गठन को लगभग चार वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। कई बार आंदोलन के बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


परिषद की 10 सूत्रीय मांगों तथा राज्य कर्मचारियों को केन्द्रीय कर्मचारियों की भाँति समस्त भत्ते, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, नकदीकरण व्यवस्था को बहाल करने, सभी संवर्गों की वेतन विसंगतियां दूर करने, ए.सी.पी. के निर्धारण में पद की बाध्यता समाप्त करने, पदों पर नियमित भर्ती करने आदि मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्याओं के निराकरण के लिए वह हड़ताल करेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश 22 व 23 दिसंबर 2015 को पेन डाउन हड़ताल पर रहेगा। इस दौरान भाग्यनगर ब्लाक अध्यक्ष बृजेंद्र त्रिपाठी एवं ग्राम पंचायत संघ महामंत्री अतुल मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक विजय सिंह व रामदास प्रजापति, एडीओ संतोष यादव, नित्यानंद तिवारी, सोमनारायण आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed