{"_id":"edaf4b0c97edc1a4f291ee91887f6f25","slug":"re-gulal-flew-in-shirdi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरड़ी में उड़े रे गुलाल सांई द जवाब नहीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिरड़ी में उड़े रे गुलाल सांई द जवाब नहीं...
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 12 Mar 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री सांई सर्व सेवा समिति के बैनर तले फूलों की वर्षा के बीच सांई बाबा की पालकी निकाली गई। पालकी शोभा यात्रा का पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। सांई पालकी यात्रा में रथ पर सवार युवक विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिला व पुरुष नाचते गाते हुए चले।
विज्ञापन
बुधवार होली पंचमी को आवास विकास स्थित काली माता मंदिर से जैसे ही सांई बाबा की पालकी शहर भ्रमण के लिए निकलीष इस दौरान जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। शोभा यात्रा से पूर्व आचार्य मयंक जी ने पूजा अर्चना कराई व अजीतमल सांई मंदिर से आए पुरोहितों ने हवन-पूजन कराया।
विज्ञापन
सांई पालकी नरायनपुर रोड होते हुए स्टेट बैंक, दिबियापुर रोड पर पहुंची। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तों को शर्बत, हलुवा व फल बांटे गए।
स्वागत करने वालों में अजय विश्नोई, शशी वर्मा, डा. रामबाबू बाजपेई, कल्लू गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी शुक्ला, बबलू गुप्ता, मनीष गुप्ता, छनिया मिश्रा रवी गुप्ता, कपिल गुप्ता, अमित गुप्ता, सूरज गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, राजेश कटियार, सोनी, कपिल तिवारी, संजय गुप्ता, शशी गुप्ता, मोहन अग्रवाल, रज्जो पोरवाल, गोपाल पोरवाल आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम आयोजन में समिति के डा. गौरव वर्मा, पप्पन सोनी, निखिल विश्नोई, आलोक गुप्ता, आलोक कुमार, डा.मनीष वर्मा, डा.मंजुल मयंक दुबे, विवेक विश्नोई, सगुन विश्नोई, कपिल तिवारी, शिवम यादव आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।