फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ration vendor bogus signature ration

कोटेदार ने फर्जी हस्ताक्षर कर हड़पा राशन

Thu, 11 May 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 11 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ration vendor bogus signature ration
मौके पर जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala
फर्जी दस्तखत कर कोटेदार ने ग्रामीण उपभोक्ताओं के हिस्से का तीन माह का राशन हड़प लिया। शिकायत पर डीएम के निर्देश पर पहुंची जांच टीम ने रजिस्टर खंगाले तो फर्जीवाडे़ का खुलासा हुआ। विकास खंड अछल्दा के ग्राम पंचायत दशहरा के अंतर्गत वीरपुर गांव में राशन की दुकान पुष्पा देवी के नाम से है। इसमें पूरी ग्राम पंचायत के उपभोक्ताओं को राशन इसी कोटेदार के पास मिलता है। पिछले तीन महीने से ग्रामीणों को राशन न मिलने से सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीणों ने राशन न मिलने पर कोटेदार की दुकान पर हंगामा काटा।
विज्ञापन


मामला डीएम के. बाला जी के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल गांव में एक जांच टीम भेज दी। इसमें जिला पूर्ति निरीक्षक नवल किशोर तथा जिला पूर्ति लिपिक ने गांव वीरपुर जाकर कोटेदार का रजिस्टर चेक किया। सभी ग्रामीणों के जाली दस्तखत कर राशन निकाले जाने का मामला सामने आया।
विज्ञापन


जांच टीम ने ग्रामीणों से उनके हस्ताक्षर रजिस्टर में अंकित होने की बात कही। इस पर ग्रामीणों ने जांच टीम के सामने ही दस्तखत जाली होने की बात कही। बताया जाता है कि राशन डीलर फर्जी अंगूठा रजिस्टर में लगा कर दस्तखत कर लेता है। जांच टीम को वीरपुर निवासी पुष्पा देवी पत्नी कम्मोद तथा शांती देवी पत्नी छेददू सिंह ने लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिया है। इसमें राशन न मिलने की बात कही गई है। वहीं विक्रेता रजिस्टर में दोनों महिलाओं के हस्ताक्षर अंकित हैं। इन लोगों का कहना है कि मुझे राशन नहीं मिला है बावजूद इसके रजिस्टर में मेरे फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी
सुबह से कई लोगों ने फोन पर इस मामले की शिकायत की थी। इस पर जांच टीम भेजी गई है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - के.बालाजी,  डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed