{"_id":"57bc9ca84f1c1b2926d4fea4","slug":"ration-card-villagers-tehsil-gherry","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशनकार्ड के लिए ग्रामीणों ने घेरी तहसील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशनकार्ड के लिए ग्रामीणों ने घेरी तहसील
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
तहसील का घेराव कर बैठे गांव पृथ्वीपुर के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत विलावा के गांव पृथ्वीपुर के ग्रामीणों ने राशनकार्ड न बनने पर तहसील का घेराव कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाकर जल्द कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में पृथ्वीपुर (डेराबंजारन) के करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों ने तहसील का घेराव किया। ग्रामीणों के राशनकार्ड न बनने पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सर्वेश कठेरिया ने बताया कि राशनकार्ड की समस्या सिर्फ एक गांव नहीं बल्कि पूरे जिले की है।
राशन कार्ड न बनने से ग्रामीण और गरीब सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। ग्रामीणों का हंगामा देख एसडीएम अमित राठौर कार्यालय के बाहर आए और ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द सर्वे करवाकर लिस्ट बनवाई जाएगी। जैसे ही फीडिंग की साइट खुलती है, फीडिंग कराकर राशनकार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। अनिल अवस्थी, सत्यपाल सिंह, गोविंद सिंह, हरनाम सिंह, राजेश कुमार, रमेश सिंह, संजय सिंह, बच्चू सिंह, प्रीती, पिंकी, शकुंतला, आशा, रामकली आदि मौजूद रहे।