फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   rape with girl, accused arrested

एक साल की दलित मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
rape with girl, accused arrested
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाली दलित महिला की डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से डाक्टरों मेडिकल कालेज सैफई रेफर किया है। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

भट्ठे पर काम करने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि फतेहपुर जिले के थाना खागा निवासी रहीस उसके साथ काम करता था। रविवार दोपहर लगभग दो बजे वह बच्ची को खिलाने के लिए साथ ले गया। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद वह बच्ची को रोते हुए घर पर छोड़कर चला गया। उसने बच्ची को लहूलुहान देखा तो जिला अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल से ही पुलिस को जानकारी दी। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी शाम को हुई।
विज्ञापन

इस पर मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल से रात में ही सैफई भिजवाया। सुरक्षा के लिहाज से सैफई में एक दरोगा व महिला पुलिस कर्मी की तैनाती की गई है। पीड़ित पिता की तहरीर पर दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed