{"_id":"625efc67d0c7cd0aa934a12d","slug":"rape-police-report-auraiya-news-knp6921416163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने किया वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने किया वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि लिफ्ट देकर युवक खेत में ले गया और गोली मारने की धमकी देकर दो दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
अछल्दा थाने में दर्ज रिपोर्ट में महिला ने बताया कि छह अप्रैल को 20 वर्षीय बेटी बाजार गई थी। घर लौटते समय वह दोपहर करीब 12 बजे ब्लॉक चौराहे पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी चिमकुनी गांव का बृजेश कुमार यादव बाइक से आया और घर तक लिफ्ट देने की बात कही। परिचित होने के चलते बेटी उसके साथ बाइक में बैठ गई।
आरोप है कि युवक उसको दूसरे रास्ते से ले जाने लगा। युवती के पूछने पर बघईपुर गांव में कुछ काम होने की बात कही। बघईपुर मंदिर के पास बाइक खड़ी कर कच्चे रास्ते से वह युवती को एक खेत पर ले गया। आरोप है कि यहां पर युवक ने फोनकर अपने दो दोस्तों को बुलाया। शोर मचाने पर पीटा और तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। तीनों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद युवक ने बाइक से गांव में छोड़ा और किसी को बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। हिम्मत कर युवती ने घटना मां को बताई। सोमवार को मां-बेटी अछल्दा थाने गई और तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। अछल्दा थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।