{"_id":"62507a6604ba8f6a6647bf88","slug":"rape-police-complane-auraiya-news-knp690124017","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के किसान ने दो लोगों पर नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किसान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया। वीडियो कॉल कर दोनों से बात की, तो वह अहमदाबाद में मिले। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
किसान ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी मां के साथ गुरुवार सुबह शौच के लिए खेतों पर जा रही थी। उसी दौरान गांव के एक युवक ने इटावा जिले के बकेवर निवासी दोस्त के साथ मिलकर दोनों को रोक लिया। आरोप है कि पत्नी को पकड़कर जान से मारने की धमकी दी और बेटी को खेत में खींच ले गए। इस दौरान दोनों युवक ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
शोर मचाने व घटना की जानकारी किसी और को देने पर बेटी को जान से मारने की धमकी देकर दोनों भाग गए। घटना के बाद मां-बेटी घर पहुंची और परिजनों को पूरा वाकया बताया। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि किसान की तहरीर लेकर उसकी बेटी व पत्नी से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। नामजद दोनों लोगों के घर में पूछताछ की गई।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की गई। वीडियो कॉल भी की गई। दोनों की मौजूदगी कई दिनों से अहमदाबाद की मिली है। इससे प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच के बाद ही घटना का सच सामने आ सकेगा।