फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rape jumped from the fourth floor of the hospital, the accused, death

अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदा दुष्कर्म आरोपी, मौत

Wed, 07 Sep 2016 12:22 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 07 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rape jumped from the fourth floor of the hospital, the accused, death
sanjana suicide - फोटो : AmarUjala
लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने और रेप के मामले के आरोपी युवक ने मंगलवार को सैफई स्थित अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आरोपी युवक ने सोमवार को कोर्ट परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद गंभीर हालत में उसे सौ शैय्या अस्पताल से सैफई रेफर किया गया था। मामले में कोर्ट के मुहर्रिर ने आरोपी के पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए डाई देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव भीखेपुर निवासी संजीव उर्फ भाटिया पिछले साल क्षेत्र की ही एक लड़की को ले गया था। लड़की के पिता ने उसके खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की मिलने पर उसका डाक्टरी परीक्षण कराया गया। लड़की के बयान के आधार पर युवक पर बलात्कार की धारा तरमीम की गई थी। मामले में आरोपी युवक जमानत पर बाहर था। सोमवार को वह तारीख पर आया था।
विज्ञापन


उसे पता चला कि उसके खिलाफ वारंट जारी हो रहा है और उसे जेल भेजा जाएगा। इस पर उसने कोर्ट परिसर में डाई पी ली। आनन-फानन में सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां आरोपी युवक ने बताया था कि वह तारीख पर आया था। इसके बाद भी वारंट जारी कर जेल भेजे जाने की बात कही जा रही है। इसलिए उसने डाई पी ली। उसे डाक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैफई के अयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में उसने मंगलवार सुबह अस्पताल की चौथी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। वहीं विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण कोर्ट के मोहर्रिर वीरेंद्र कुमार ने आरोपी के पिता महेश चंद्र के खिलाफ अपने पुत्र को आत्महत्या के लिए डाई देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed