फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ramleela,auraiya,culpable

श्रीराम-लक्ष्मण के नगर प्रवेश का हुआ मंचन

Sun, 10 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
ramleela,auraiya,culpable
फफूंद (औरैया)। कस्बे में रामलीला महोत्सव के चौथे दिन कलाकारों ने श्रीराम-लक्ष्मण के नगर प्रवेश व पुष्प वाटिका की लीला का मंचन किया। शुभारंभ सदर एसडीएम रमेश चंद्र यादव ने राम दरबार की आरती कर किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम हमारे आदर्श हैं।
विज्ञापन

रामलीला में पुष्प वाटिका के मंचन में गुरु विश्वामित्र राम को पुष्प लाने की आज्ञा देते हैं तो राम-लक्ष्मण वाटिका जाते हैं। वाटिका की रखवाली के लिए मुख्य द्वार पर तैनात माली उन्हें अंदर प्रवेश करने से रोकता है। लेकिन बाद में प्रवेश के लिए जयकारा लगाने की शर्त रखता है। जिसे पूरा करके दोनों भाई वाटिका के अंदर प्रवेश करते हैं और फुलवारी के सौंदर्य को निहारते हुए पुष्प तोड़ने लगते हैं।
विज्ञापन

इसी बीच सीता भी अपनी सखियों के साथ गौरी पूजन को पहुंचती हैं। बाग घूमने के दौरान सीता की सखी की नजर राम-लक्ष्मण पर पड़ती है। जिसके तुरंत बाद वह जाकर अन्य सखियों उनके सौंदर्य का वर्णन करती हैं। इस मौके पर रामलीला अध्यक्ष कृपा शंकर शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता, अन्नी तिवारी, श्यामू अग्निहोत्री, मानवेंद्र पोरवाल, बड़े तिवारी, अनुराग तिवारी, लल्ला शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed