{"_id":"6a4950a3ec484e8df800b436","slug":"ramgarh-won-the-trophy-in-the-final-auraiya-news-c-211-1-ka11004-147662-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फाइनल में रामगढ़ ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फाइनल में रामगढ़ ने जीती ट्रॉफी
Sat, 04 Jul 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
अछल्दा। गांव नगला भगत में शनिवार को महारानी अवंतीबाई लोधी क्रिकेट क्लब की ओर से टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में रामगढ़ की टीम ने नगला भगत को हराकर ट्रॉफी जीत ली।
10 ओवर के फाइनल मैच में नगला भगत की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 98 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामगढ़ की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 100 रन बनाकर मैच दो विकेट से जीत लिया। रामगढ़ की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नंदी को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विजेता टीम के कप्तान सागर राजपूत को 7100 रुपये नकद और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता रही नगला भगत की टीम के कप्तान अनुज राजपूत को 3500 रुपये नकद और शील्ड प्रदान की गई। इस अवसर पर अनुज राजपूत, गोलू, लोकेंद्र, पंकज, संदीप, मुरारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों ने खिलाड़ियों व दर्शकों का आभार जताया।