{"_id":"613113f88ebc3e01de12f28f","slug":"rajya-mantri-auraiya-news-knp6497924180","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटा की बैठक में राज्यमंत्री ने सुनीं शिक्षकों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटा की बैठक में राज्यमंत्री ने सुनीं शिक्षकों की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की बैठक में कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने शिक्षकों की समस्याओं को सुना। यूटा द्वारा पांच सितंबर को दिवंगत पूर्व सीएम कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में शिक्षकों से जुटने की अपील की गई।
गुरुवार को दिबियापुर के गायत्री आश्रम में हुई बैठक में राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत सहित डॉ. हरीबाबू गुप्ता, आशाराम राजपूत, अवनीश ठाकुर व प्रेम गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शिक्षकों द्वारा बताई गई समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया।
मंडल संयोजक नीरज राजपूत ने कहा कि राज्य मंत्री यूटा के संरक्षक हैं इसलिए कोई भी शिक्षक उन्हें कभी समस्या बता सकता है। उन्होंने कहा कि बाबू कल्याण सिंह के कारण ही आज तमाम बीएड बेरोजगार बिना सिफारिश के शिक्षक हैं। शिक्षक दिवस पर आयोजित शोकसभा में सभी उनको श्रद्धांजलि देेंगे। जिलाध्यक्ष ओमजी पोरवाल ने कहा कि यूटा हर ईमानदार व्यक्तित्व के साथ खड़ा है। महामंत्री आलोक बाबू गुप्ता, विशाल पोरवाल, ज्ञान प्रकाश बाथम, शरद कुमार, शशिकांत गौतम, विपुल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।