फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rajiv Gandhi remembered on birth anniversary

जयंती पर याद किए गए राजीव गांधी

Thu, 20 Aug 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 20 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi remembered on birth anniversary
कांग्रेसियों ने गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 72वें जन्म दिवस पर भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें संचार क्रांति का नायक करार दिया।
विज्ञापन



 
पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने उस समय देश की कमान संभाली थी, जब संपूर्ण देश शोक में डूबा हुआ था। कहा कि उनके अल्पकाल के शासन काल में देश प्रगति के पथ पर सरपट दौड़ा, उनके ही शासन काल में देश ने संचार के क्षेत्र में सोपान दर सोपान स्थापित किए।
विज्ञापन



 
नगर अध्यक्ष एवं सभासद रामू पेंटर ने उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. राजीव गांधी देश को 21वीं सदी में लाकर रामराज्य का सपना संजोए हुए थे। इसी प्रयास में उन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया। पेंटर ने स्व. गांधी को इतिहास पुरुष बताते हुए उनके कृतित्व व व्यक्तित्व का विस्तार से वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गोष्ठी में त्रिलोकी नाथ गुप्ता, उदय जादौन, ओमकार अग्निहोत्री, कृष्ण चंद्र गोयल, विष्णु चतुर्वेदी, उत्तम चंद्र गुप्ता, अनुराग सोनी, मोहित शुक्ला, अरविंद बाजपेई, आरिफ सिद्दीकी, संजीव दोहरे, मंगल सिंह, रमाकांत वर्मा, योगेश पाल आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री को युग पुरुष की संज्ञा दी।

 
धूमधाम से मनाया राजीव गांधी का जन्म दिन-  अजीतमल । ब्लाक काग्रेस कमेटी ने गुरुवार को पूर्व  प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया।



बैठक को संबोधित करते हुए  जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने कहा कि स्व. राजीव गांधी युवा दिलों की धड़कन थे तथा देश में संचार क्रांति उनकी ही देन है। बैठक में मुकेश दुबे, सिपाही लाल निषाद, अखिलेश चतुर्वेदी, शिवदान सिंह सेंगर,  इदरीश बकाई आदि कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed