{"_id":"5706a10b4f1c1b3515c813a3","slug":"rajdhani-engine-crashed-into-the-cow","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी के इंजन से टकराई गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी के इंजन से टकराई गाय
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन
- फोटो : google
अछल्दा (औरैया)। दिल्ली हावड़ा रूट पर अछल्दा के निकट एक गाय राजधानी एक्सप्रेस से टकरा गई। इंजन में झटका लगने से चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इस दौरान लगभग 20 मिनट तक ट्रैक बाधित रहा। दिल्ली-हावड़ा रूट पर अप लाइन में जा रही राजधानी एक्सप्रेस में गेट संख्या 13 बी के निकट एक गाय इंजन से टकरा गई।
विज्ञापन
सुबह 7.30 बजे गाय के टकराने से राजधानी को रोकना पड़ गया। राजधानी के चालक की सूचना पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने इंजन में फंसे गाय के टुकड़ों को बाहर निकाला। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन