फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rains of rain: 24 crude houses dashed

बारिश का कहर: 24 कच्चे मकान धराशायी, वृद्धा की मौत

Mon, 03 Sep 2018 12:00 AM IST
बारिश का कहर: 24 कच्चे मकान धराशायी, वृद्धा की मौत
बारिश का कहर: 24 कच्चे मकान धराशायी, वृद्धा की मौत Updated Mon, 03 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rains of rain: 24 crude houses dashed
अछल्दा के बंशी गांव में बारिश से गिरा कच्चा मकान। - फोटो : amarujala
मुरादगंज/अछल्दा/अजीतमल। जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। लोगों की गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो रहा है। बारिश के कारण शनिवार और रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में 24 कच्चे मकान धराशायी हो गए।
विज्ञापन

पहले हादसे में शनिवार की रात हुई तेज बारिश से ग्राम सेगनपुट्ठा निवासी सुनीता देवी पत्नी स्व. राजकुमार का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। घटना के समय पूरा परिवार बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। सुनीता की गृहस्थी का पूरा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। वहीं हसुलिया गांव में रामप्रकाश पुत्र शोभाराम का कच्चा मकान रविवार को सुबह ढह गया। उनका गृहस्थी का पूरा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। जलूपुर निवासी लल्लू प्रसाद पाल पुत्र बालकराम का मकान गिर गया। यहां भी घरेलू सामान बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

अछल्दा प्रतिनिधि के मुताबिक ग्राम पंचायत बंशी के मजरा महाराजपुर में नौ कच्चे मकान ढह गए। इनमें अशोक कुमार पुत्र स्व. रामलखन कच्चा मकान गिरने के बाद खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है। इसके अलावा गांव के नवाब सिंह, महेश चन्द्र, किशन बिहारी, सुभाष चन्द्र, उमेश चन्द्र, उदयभान, रविन्द्र के कच्चे मकान गिर गए। उनका पूरा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। गांव की बुजुर्ग महिला रामश्री पत्नी स्व. रतीराम ने बताया कि उनका मकान बारिश में गिर गया। पीड़ित लोगों का कहना है कि गांव में जल निकासी के लिए नालियां नहीं है। बारिश में पूरे गांव में जलभराव हो जाता है। वहीं चिमकुनी गांव में मनोज का मकान भी गिर गया। उसका पूरा गृहस्थी का सामान दबकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीतमल प्रतिनिधि के मुताबिक बारिश से व्यौरा नवलपुर निवासी कप्तान सिंह का कच्चे कमरे की छत गिर गई। मलबे में दबकर उनकी गाय की मौत गई। ग्राम गोहानी खुर्द में संजय का जानवरों का बाड़ा गिर गया। एक जानवर की मौत हो गई। ग्राम मोहारी में मायाशंकर, महेश्वरी पांडेय, राधा देवी, कुलदीप, अरुणा देवी, सुरेश के कच्चे कमरे गिर गए। राजकुमार के पक्के मकान का कमरा गिर गया। अनंतराम में रामबाबू पुत्र बूटी प्रसाद का कच्चा मकान गिर गया। ग्राम खुशालपुर निवासी मुनेंद्र का कच्चा कमरा गिर गया। भीखेपुर कस्बे में कपिल पांडेय का कच्चा मकान गिर गया। उपजिलाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मकान गिरने से होने वाली क्षति का आकलन राजस्व कर्मचारियों से कराया जा रहा है।

मुहल्ला गुमटी में पुराना मकान गिरा
औरैया। शहर के मोहल्ला गुमटी स्थित एक कच्चा मकान शनिवार की देर रात भर-भराकर ढह गया। मलबा सड़क गिरने से यातायात बाधित रहा। मलबे से मकान के सामने प्राइवेट अस्पताल को भी नुकसान हुआ।
मोहल्ला गुमटी में मनोज कुमार अग्रवाल का मकान पुराना होने के चलते जर्जर हालत में पहुंचा गया था। पिछले कुछ दिनों बरसात के चलते मकान के गिरने की आशंका से उनका और उनके भाई का परिवार पास में ही किराये के कमरे में जरूरत का सामान लेकर शिफ्ट हो गए हैं। मनोज ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 11 बजे मकान का एक हिस्सा गिर गया। इसकी सूचना पर पहुंचे कानूनगो देवेंद्र ने जांच पड़ताल की और भवन मालिक को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। मकान के मलबे से प्राइवेट अस्पताल के भवन में लगा शटर भी टूट गया। मलबा सड़क पर गिरने से यातायात बाधित रहा।



गिरे मकान के मलबे में दबकर वृद्धा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के बिलावा गांव में मकान गिरने से मलबे में दबी महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
ग्राम बिलावा में शनिवार की रात शांती देवी (60) पत्नी स्व. रामप्रकाश अपने कच्चे मकान में अकेली लेटी थी। तेज बारिश से कमरे की दीवार गिर गई। मलबे में शांती देवी दब गईं। आस-पास के लोगों ने मलबे में दबी वृद्धा को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सीएचसी अजीतमल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पुत्री नीतू पत्नी दिनेश निवासी ग्राम कंधेसी थाना बकेवर इटावा के जरिए पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नायब तहसीलदार वंदना कुशवाह सहित राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति ने बताया जांच रिपोर्ट के आधार पर आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed