फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rain fell from the wall, woman's death

बारिश से दीवार गिरी, महिला की मौत

Wed, 22 Jun 2016 12:30 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 22 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rain fell from the wall, woman's death
बारिश से राहत, बिजली का कहर
 क्षेत्र के गांव लछियामऊ में मंगलवार सुबह गाय को चारा डालने गई महिला दीवार गिरने से दब गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार रात मूसलाधार बारिश से हर जगह पानी भर गया था। लछियामऊ गांव के मजरा ललई का पुर्वा निवासी रन्नो देवी पत्नी भगवानदीन अपनी गाय को चारा डालने गई थी। उसी समय मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। रन्नो देवी उसके नीचे दब गई। आस पास के लोग दौड़े और मिट्टी का ढेर हटाकर महिला को बाहर निकाला। लेकिन उसकी दम घुटने से मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का परिवार बहुत गरीब है। उन्होंने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मंाग की है।
विज्ञापन


बिजली गिरने से चार मोर मरे
क्षेत्र कोे गांव गुनोली में बिजली गिरने से चार मोर की मौत हो गई। वहीं सितोरा गांव में बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई।  गुनोली गांव में सुबह खेतों पर बिजली गिर पड़ी। इससे वहां घूम रहे चार मोर उसकी चपेट में आ गए। दोपहर में खेत गए ग्रामीणों को चार मोर मृत अवस्था में मिले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी। इसके अलावा गांव सितोरा में राकेश कुमार की भैंस खुले में बंधी थी। सुबह बिजली कड़की और भैंस के ऊपर गिर पड़ी। इसके उसकी मौत हो गई। पीड़ित राकेश कुमार ने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गिरने से इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंके
कस्बे के महेवा अड्डा के पास एक घर में बिजली गिरने से इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। वहीं घर का छज्जा टूट गया। सोमवार रात बिजली की गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इसी दौरान महेवा अड्डा निवासी टेलीफोन एक्सचेंज कर्मचारी बारेलाल के मकान पर बिजली गिर गई। इससे तेज धमाके के साथ छज्जा टूट गया। वहीं डिश केबिल के सहारे हाई वोल्टेज करंट आने से कमरे में रखा इन्वर्टर फट गया। इसके अलावा टीवी सहित अन्य उपकरण भी फुंक गए। घटना में घर के लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed