फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rain accompanied by thunder and lightning brought relief from the heat

Auraiya News: गरज-चमक के साथ बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

Tue, 30 Sep 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 30 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by thunder and lightning brought relief from the heat
फोटो 30 एयूआरपी 36 बारिश व तेज हवा से खेत में गिरी धान फसल। संवाद
विज्ञापन




फोटो 30 एयूआरपी 38 बिधूना क्षेत्र में बारिश व तेज हवा से खेत में गिरी धान फसल। संवाऔरैया। लगातार गर्मी से जूझ रहे लोगों को मंगलवार दोपहर राहत मिली। गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। मौसम सुहावना हो गया लेकिन इस बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी। बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेत में ही धान की फसल गिर गई है। वहीं, रबी फसलों की बुवाई पिछड़ने के आसार दिखने लगे हैं। इस बारिश से जगह-जगह कीचड़ की भी समस्या हो गई। धार्मिक आयोजनों पर इसका खासा असर देखने को मिला। लोग तिरपाल से राहत पाने का प्रयास करते नजर आए।
पिछले एक पखवारा से गर्मी सितम ढा रही थी। सुबह सूरज निकलते ही पारा चढ़ने लगता था। दोपहर में ये गर्मी लोगों को जून माह के होने का एहसास करा रही थी। सोमवार रात से बादलों की दस्तक शुरू हो गई। हालांकि सुबह सूर्यदेवता के कुछ देर दर्शन हुए। दोपहर बाद एकाएक फिर से बादलों की दस्तक हुई। तेज हवा व गरज चमक के बीच बारिश शुरू हुई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का दौर चला। इसके बाद रिमझिम फुवारों का दौर देर शाम तक जारी रहा। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक जा पहुंचा।
विज्ञापन

उधर इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। खेतों में धान की फसल पलट गई। उधर, सरसों व अन्य रबी फसलों की बोआई भी इस बारिश से प्रभावित हो गई है। त्योहार पर दुकानें सजाएं दुकानदारों को भी बारिश ने परेशान किया। लोग फुटपाथों पर रखे सामानों को सुरक्षित करने में जुट गए। बारिश के दौरान कई गलियों में पानी भर गया। नाला व नालियां उफान पर आ गए। हालांकि बारिश थमने के बाद धीरे-धीरे जलभराव की समस्या दूर हो गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि तीन एमएम बारिश हुई है। एक दो दिन और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
फोटो 30 एयूआरपी 41 शहर के नुमाइश मैदान पर तिरपाल से ढका तैयार रावण पुतला। संवाद
रावण के पुतले को किया सुरक्षित
नवरात्र व दशहरा को लेकर मंगलवार को तैयारी चल रही थी। अष्टमी के कार्यक्रम भी चल रहे थे। सार्वजनिक स्थानों पर पंडालों में रामलीला के आयोजन भी हो रहे हैं। शहर की नुमाइश मैदान में तो रावण का पुतला भी तैयार किया जा रहा है। मंगलवार दोपहर आई बारिश के बीच कारीगरों ने पुतलों पर तिरपाल डाला। किसी तरह पुतले को बारिश से भीगने से बचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed