{"_id":"5f81fba08ebc3e9bd4060adb","slug":"rail-reservation-center-will-open-every-sunday-from-today-auraiya-news-knp587727915","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से प्रत्येक रविवार को खुलेगा रेल आरक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से प्रत्येक रविवार को खुलेगा रेल आरक्षण केंद्र
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। जिले के रेलवे स्टेशन पर बना एकमात्र पब्लिक रिजर्वेशन काउंटर अब रविवार को भी खुलेगा। यह पहल कोरोना काल में चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में केवल आरक्षण के बाद ही यात्रा की अनुमति होने के कारण की गई है। रेल अधिकारियों के अनुसार अब अगले आदेश तक प्रत्येक रविवार को आरक्षण केंद्र खुलेगा।
कोरोना संक्रमण काल में चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में आरक्षण कराके ही यात्रा करने की अनुमति है। फफूंद रेलवे स्टेशन पर चल रहा आरक्षण केंद्र रविवार को बंद रहता है। इससे सोमवार को यात्रा करने वाले यात्रियों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था। सोमवार को यात्रा करना जरूरी होने के बावजूद यात्री अपनी यात्रा अगले दिन पर टाल देने को मजबूर होते थे। या फिर अन्य संसाधनों से यात्रा करने को मजबूर होते थे। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए रेलवे के उच्चाधिकारियों के आदेश पर रविवार को भी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक शिफ्ट में आरक्षण केंद्र खुलेगा।
टिकट काउंटर बाबू राघवेंद्र का कहना है कि 11 अक्तूबर से ही आरक्षण केंद्र प्रत्येक रविवार को खुलने लगेगा। चीफ बुकिंग सुपरवाइजर मनीष कुमार के अनुसार उच्चाधिकारियों के अगले आदेश तक प्रत्येक रविवार को आरक्षण केंद्र खुलेगा। बता दें कि अभी तक सोमवार से शनिवार तक दो शिफ्टों में सुबह 8 से शाम 8 बजे तक आरक्षण केंद्र खुलता था।