फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   r

दूसरे धर्म से लड़के से प्रेम प्रसंग के चलते पिता एवं चाचाओं ने की थी हत्या

Thu, 24 Feb 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
r
दिबियापुर (औरैया)। प्रेम संबंधों के विरोध में पिता ने अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर 14 साल की बेटी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को बोरे में डालकर कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पिता व उसके दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

14 फरवरी को सेहुद गांव की किशोरी गुलफ्शा पुत्री फरियाज का शव गांव के बाहर कुएं में मिला था। गुलफ्शा के चाचा यासीन ने गांव के शिवम कुमार पुत्र नरेश चंद्र के खिलाफ हत्या का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी व थाना दिबियापुर की दो टीमों को लगाया गया था। एसओजी टीम प्रभारी सत्येंद्र सिंह यादव एवं दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बुधवार को ही गुलफ्शा के पिता फरियाज व उसके दो चाचा यासीन, इशरार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जबकि तीसरा आरोपी चाचा अनवार भाग निकला। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने गुलफ्शा की हत्या की बात स्वीकार की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गुलफ्शा का शिवम से प्रेम प्रसंग था। जिसका वे लोग विरोध करते थे, क्योंकि शिवम दूसरे धर्म से था। समझाने के बाद भी गुलफ्शा मान नहीं रही थी। पिता फरियाज ने बताया कि 13 फरवरी की रात उसने अपने तीनों भाइयों के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था। एसपी के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर रस्सी व बोरा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के मुताबिक शिवम ने गुलफ्शा को एक मोबाइल भी दे रखा था। जिसे उन लोगों ने हत्या से पहले ही छीन लिया था। कुएं में शव फेंकने के बाद शिवम के मोबाइल से उसका ही नंबर डायल कर उसे कुएं के बाहर रख दिया था, जिससे पुलिस को शिवम पर ही शक हो और वह पकड़ा जाए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना का खुलासा सर्विलांस की मदद से हुआ। शिवम ने पुलिस को बताया कि 13 फरवरी को उसकी गुलफ्शा से उसके चाचा के मोबाइल से बात हुई थी। इसके बाद सर्विलांस टीम सक्रिय हुई तो घटनास्थल पर भी पिता व तीनों चाचा के नंबर सक्रिय मिले। इसके बाद ही कड़ियां जुड़तीं चली र्गइं।

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि गुलफ्शा घर से शौच के लिए निकली थी, जबकि उसके घर पर ही शौचालय बना हुआ था। यहीं से परिजनों पर भी संदेह होने लगा था, लेकिन उन्होंने पुलिस को यह कहकर समझा कि गुलफ्शा कभी-कभी सहेलियों के साथ बाहर भी शौच को जाया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed