{"_id":"5e307ea38ebc3e4adf77c846","slug":"question-paper-arrived-in-the-district-amidst-tight-security-auraiya-news-knp5410932151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में पहुंचे प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में पहुंचे प्रश्नपत्र
विज्ञापन
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा को लेकर तेजी से तैयारियां चल रही है। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एक ट्रक से प्रश्नपत्र यूपी बोर्ड की तरफ से यहां भेजे गए। इसे राजकीय महिला इंटर कालेज दिबियापुर में रखा गया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 दिनों तक चलेंगी। 15 से 25 मार्च तक सिर्फ दस दिनों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन के लिए तिथि निर्धारित है। नकल रोकने के लिए इस बार बी कापी पर भी क्रमांक डाला जाएगा। सभी आंसरसीट पर लाइन का रंग अलग-अलग होगा। इस वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में सभी कापियों पर क्रमांक डालने की व्यवस्था की गई है। बोर्ड की तरफ उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही भेज दी गई हैं। इनका वितरण 28 जनवरी से रोस्टर के अनुसार तहसीलवार किया जाएगा। डीआईओएस हृदय नरायण त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ियों से प्रश्नपत्र आए हैं। इन प्रश्न पत्रों को जीजीआईसी इंटर कालेज दिबियापुर में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
30 जनवरी से वितरित किए जाएंगे प्रवेशपत्र
औरैया। चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या गीता चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यालय को हाईस्कूूल व इंटरमीडिएट के प्रवेश पत्र प्राप्त हो चुके हैं। इसका वितरण 30 जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा। विद्यालय के छात्र-छात्राएं कार्य दिवस के दिनों में प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।