फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   quaranteeno ka hungama

शेल्टर होम में मौजूद प्रवासी क्वारंटीनों ने घर जाने के लिए किया हंगामा

Sat, 18 Apr 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
quaranteeno ka hungama
औरैया। शेल्टर होम में भर्ती क्वारंटीनों ने शनिवार की शाम घर जाने को लेकर जमकर हंगामा किया। भाग रहे क्वारंटीनों को पुलिस कर्मियों ने किसी तरह रोका और अधिकारियों को सूचना। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने दो दिन का समय देने की बात कहते हुए उनके गुस्से को शांत कर रोका। इस दौरान दो घंटे तक ऊहापोह की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद जिला प्रशासन ने पैदल जाने वालों को रोकने के लिए शेल्टर होम बनाए थे। जिसमें जालौन चौराहा स्थित पांडेय गेस्ट हाउस में बिहार, झारखंड के 70 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। एक सप्ताह से यह लोग अपने घर जाने की जिद कर रहे थे। शनिवार की शाम सभी क्वारंटीन एक साथ घर जाने की जिद करते हुए बैग लेकर भागने लगे। यह देख पुलिस कर्मियों ने उन्हें किसी तरह रोका और इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों की दी। सूचना मिलने पर पहुंचे तहसीलदार सदर, कोतवाली प्रभारी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने बोलेे कि वह यहां कैद हैं और घर के लोग परेशान हैं। उन्हें मारना है तो मार दें। वह आज घर जाकर रहेंगे। यहां मरने से अच्छा है कि वह घर जाकर या रास्ते में मरे। उनके पास रुपया है और न ही राशन।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने आक्रोशित क्वारंटीनों के सामने उनके जिले के अधिकारियों से बात की। जिस पर शीघ्र बुलाने का आश्वासन दिया गया। आक्रोशित क्वारंटीनों को किसी तरह समझाकर उनके गुस्से को शांत किया और उन्हें दो दिन का समय देने की बात कही। क्वारंटीनों का गुस्सा तो शांत दिखा लेकिन वह कहते दिखे, यदि उन्हें नहीं छोड़ा गया तो वह भाग जाएंगे। इस दौरान दो घंटे तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed