फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pump operator shot dead, one arrestedPump operator shot dead, one arrested

Auraiya News: पंप ऑपरेटर की गोली मार कर हत्या, एक गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 31 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pump operator shot dead, one arrestedPump operator shot dead, one arrested
फोटो-29- किशन गुप्ता का फाइल फोटो
औरैया। शहर स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज में सोमवार रात करीब 10 बजे संविदा पंप ऑपरेटर की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

हत्या के आरोप में पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता के साले के बेटे ओमजी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया, जो उनका चालक भी था। जांच में सामने आया कि दोनों एक साथ शराब पीते थे। चौकीदार के अनुसार सोमवार को भी दोनों ने शराब पी थी। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
शहर के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी अशोक गुप्ता का बेटा किशन गुप्ता (23) करीब तीन साल से नगर पालिका में पंप ऑपरेटर था। सोमवार रात वह कॉलेज में पीछे की तरफ बने पंप पर था। पिता का आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता के साले का बेटा ओमजी गुप्ता अपने साथियों को लेकर वहां पहुंचे और गोली मारकर बेटे की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे के शव को जिला अस्पताल में फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन

उधर, हत्या की जानकारी पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और परिजन से पूछताछ की। बाद में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परिजन ने ओमजी गुप्ता समेत अन्य पर गंभीर आरोप लगाए। परिजन के गुस्सा को देखते हुए नपा अध्यक्ष आवास के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रखी। जानकारी के बाद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि लालजी शुक्ला किशन के घर पहुंचे और परिजन को सांत्वना दी। पुलिस से हत्या आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पालिकाध्यक्ष के घर के पास शव रख जाम की कोशिश
मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन शव लेकर अनूप गुप्ता के आवास के पास पहुंचे और दिबियापुर रोड पर शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की। जानकारी पर सदर कोतवाली समेत आसपास थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और परिजन को समझाकर शांत कर दिया। इस दौरान करीब 10 मिनट तक आवागमन बाधित रहा।


फरवरी में थी शादी, बांट रहा था कार्ड
परिजन के अनुसार पंप ऑपरेटर की गांव बूढ़ादाना से शादी तय हुई थी, शादी फरवरी में थी। बिलखती महिलाओं ने बताया कि कल ही तो किशन शादी के कार्ड बांट रहा था। परिजन का आरोप है कि उसकी योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है।


हत्यारोपी ने साथ बैठकर पी थी शराब
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि हत्यारोपी ओमजी ने किशन के साथ वारदात से पहले शराब पी थी, अक्सर दोनों पंप व अन्य स्थानों पर शराब पीया करते थे। पुलिस के अनुसार कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज में दोनों एक साथ जाते दिखाई दिए। फुटेज में आरोपी के अन्य साथी भी दिखाई दिए हैं, उनकी पहचान कराने में पुलिस जुटी है।


आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। जल्द हत्या का खुलासा किया जाएगा।
-अशोक कुमार सिंह, सीओ सिटी

फोटो-29- किशन गुप्ता का फाइल फोटो

फोटो-29- किशन गुप्ता का फाइल फोटो

फोटो-29- किशन गुप्ता का फाइल फोटो

फोटो-29- किशन गुप्ता का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed