फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pujas were organized at various places on the occasion of Vishwakarma Jayanti

Auraiya News: विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जगह-जगह हुआ पूजा का आयोजन

Tue, 17 Sep 2024 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Pujas were organized at various places on the occasion of Vishwakarma Jayanti
औरैया। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा, शर्मा व मैथिल समाज द्वारा जिले में जगह-जगह पूजा का आयोजन किया गया। शहर में भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा डीजे वाद्ययंत्रों के साथ निकाली गई। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए दोबारा गेस्ट हाउस पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

वहीं बिजली घर में अधिकारियों के द्वारा मशीनों का पूजन किया गया। नगर पालिका परिषद में वाहनों व मशीनरी का पूजन किया गया। रोडवेज डिपो में भी मशीनरी का पूजन किया। इस दौरान निकाली गई शोभायात्रा में रथ पर भगवान विश्वकर्मा के रूप में सजकर बैठे व्यक्ति का जगह-जगह पूजन कर स्वागत किया।
विज्ञापन

वहीं विभिन्न रथों पर सजी सजीव झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कस्बा दिबियापुर, एनटीपीसी, बिधूना अजीतमल बाबरपुर आदि में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। विश्वकर्मा शोभा यात्रा का आगाज स्थानीय हरलाल धाम गेस्ट हाउस से कार्यक्रम संयोजक अवधेश शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, हरिशंकर शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, कुक्कू ठाकुर विश्वकर्मा व वीरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य हरि प्रसाद शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ विश्वकर्मा की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कराकर वरिष्ठ समाज सेवी ओमप्रकाश ओझा के साथ ही नाथूराम शर्मा, रामआसरे शर्मा, सुरेंद्र चंद्र शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, राजेंद्र शर्मा, शैलेंद्र शर्मा व मोहन शर्मा आदि से कराया। इसके साथ ही मोहल्ला ब्रह्मनगर स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विश्वकर्मा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबंधक डॉ. आरएस बाजपेई ने पूजन किया। संस्थान के प्रधानाचार्य कपिल बाजपेई ने भगवान विश्वकर्मा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed