फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   PRV constable suspended after video goes viral.

Auraiya News: वीडियो वायरल होने के बाद पीआरवी सिपाही निलंबित

Mon, 20 Jul 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 20 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
PRV constable suspended after video goes viral.
औरैया। एसपी अभिषेक भारती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के मामले में पीआरवी में तैनात सिपाही धीरज सक्सेना को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मामला 18 जुलाई की शाम का बताया जा रहा है। साईं मंदिर के समीप किसी बात को लेकर पुलिसकर्मी धीरज सक्सेना का किसी से विवाद हो गया था। आपसी कहासुनी और हंगामे का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद खाकी की छवि धूमिल होने को लेकर विभाग में खलबली मच गई।

हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। एएसपी आलोक मिश्रा ने निलंबन की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर यह विभागीय कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed