{"_id":"585ac8bc4f1c1b6752e39844","slug":"protesting-the-commotion-of-the-account-holders","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारेबाजी कर खाताधारकों ने किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारेबाजी कर खाताधारकों ने किया हंगामा
auraiya,amar ujala beauro
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
लाइन से आगे जाने पर दो महिलाओं के बीच होती झड़प
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के 42 दिन बाद भी शहर के हालत सुधरते नहीं दिख रहे हैं। शहर की बैंकों के बाहर लाइन में लगे लोग आपस में झगड़ते दिखे। लाइन में घंटोें से लगे परेशान लोगों ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की बैंक अधिकारियों ने खाताधारकों से करेंसी चेस्ट से रुपया कम आने की बात कही।
कानपुर रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा में पैसा निकालने वालीं महिला खाताधारकों की संख्या अधिक थी। एक महिला अचानक लाइन से निकलकर पैसा लेने काउंटर पर पहुंची। तो जिन महिलाओं का नंबर आने वाला था। वह आग बबूला हो उठीं और लाइन तोड़ने वाली महिला से बुरा-भला कहने लगीं। लाइन तोड़ने वाली महिला ने बताया कि खड़े-खड़े पैर और शरीर दोनों दर्द होने लगा था। इसलिए वह जल्दी पैसा निकालने के लिए काउंटर पर पहुंची। जब महिलाओं ने विरोध किया तो वह वापस अपने नंबर पर आकर लाइन में खड़ी हुयी।
दो दिनों बाद बैंक में कैश होने पर भीड़ अधिक देखने को मिली। बैंक के बाहर 24 हजार रुपये निकालने आये लोगों को जब मालूम हुआ कि रुपया 5000 दिया जा रहा है तो उन्हें बैंक के बाहर बैंक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि कैश हर किसी को मिले। यह प्रयास किया जा रहा है। भले ही कम रुपया खाताधारक को मिले।
विज्ञापन
एटीएम हैंग होने की अफवाह पर हो-हल्ला
कानपुर रोड बर्फ फैक्ट्री के पास विजया बैंक के बाहर एटीएम से रुपया निकालने वालों की लाइन लगी थी। एटीएम से दो हजार का नोट निकल रहा था। एटीएम से पैसा निकालकर निकले एक शरारती युवक ने रुपया निकालने के बाद बताया कि मशीन हैंग हो रही हैं। आस-पास गार्ड के न दिखाई देने पर लाइन में लगे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा करते देख बैंक कर्मचारी बाहर आये, लेकिन तब तक रुपया निकालकर आये एक युवक ने बताया कि मशीन काम करने लगी।
धांधली का आरोप लगा बैंक में डाला ताला
अछल्दा (औरैया)। पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में कैश वितरण में धांधली का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा किया। बाद में बैंक में ताला लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर ताला खुलवाया। कस्बे स्थित पूर्वांचल ग्रामीण बैंक शाख मोहम्दाबाद में सुबह लोग लाइन लगाए खड़े थे। इसी बीच कुछ लोगों ने अंदर से परिचित लोगों को अधिक रुपये देने की बात कही तो हंगामा मच गया। कैश वितरण में धांधली का आरोप लगाकर लोग उग्र हो गए। उन्होंने बैंक में तालाबंदी कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर थानाध्यक्ष रामनिवास यादव मौके पर पहुंच गए। बैंक अधिकारियों से बात करके लोगों को समझाया।