{"_id":"58bee139f62222be0b089847f97fb50e","slug":"protest-to-arrest-murder-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से एसपी आवास पर तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से एसपी आवास पर तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 27 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव जरुहौलिया में प्रधान पति की हत्या के मामले में
विज्ञापन
नामजद दो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से शनिवार को परिजनों व ग्रामीणों
का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने एसपी आवास पर पहुंचकर हंगामा किया।
मौके पर पहुंचे एएसपी, सीओ सिटी व सदर इंस्पेक्टर ने भीड़ को समझाने का
प्रयास किया, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। इस बीच तोड़फोड़ शुरू कर दी और
फर्नीचर व खिड़कियां आदि क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामा बढ़ता देख कई थानों
की फोर्स बुलानी पड़ी।
गांव जरुहौलिया निवासी ग्राम प्रधान संगीता देवी के पति राजवीर परमार की 15 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन दो नामजद आरोपी शवेंद्र व शिव कुमार पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। दोनों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजनों व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह एसपी आवास पर धावा बोल दिया।
इस बीच महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया और धरने पर बैठ गईं। सूचना मिलने पर एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी सुभाष अत्री व सदर इंस्पेक्टर आदित्य प्रकाश ने पहुंचकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनीं। महिला थानाध्यक्ष दीपा सिंह ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इसके बाद भी हंगामा जारी रहा।
इस बीच महिलाओं व ग्रामीणों की भीड़ ने एसपी आवास के कैंप कार्यालय में रखी शीशे की मेज व खिड़की-दरवाजे के शीशे तोड़ दिए। तकरीबन दो घंटे तक चले हंगामे के बीच क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह कुशवाह व जालौन जिले के सरसेला विधायक सुरेंद्र सिंह ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। इसके बाद सभी ने मुख्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
----------------------