फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   protest for Changing the transformer

ट्रांसफार्मर न बदलने पर की नारेबाजी

Mon, 23 May 2016 11:43 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 23 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
protest for Changing the transformer
बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala beuro
क्षेत्र के मोहारी गांव में नौ दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को ट्रांसफार्मर के पास जमा होकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ  नारेबाजी की।
विज्ञापन

मोहारी गांव के पश्चिमी छोर पर रखा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब 25 दिन पहले बदला गया था। करीब नौ दिन पहले ट्रांसफार्मर दोबारा फुंक गया।

इसकी शिकायत ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र के जेई ओर
एसडीओ से कई बार शिकायत की। इसके बावजूद बिजली विभाग की कार्यशैली पर कोई असर नहीं हुआ। विभाग की कार्यशैली से खफा ग्रामीणों ने सोमवार को विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदले जाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान न निकाला गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में जेई अरविन्द कुमार और एसडीओ नीरज गर्ग ने ग्रामीणों की ओर से बिजली बिल जमा न किये जाने के कारण ट्रांसफार्मर न रखे जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


ग्रामीण श्याम बाबू सविता, सरोज कुमारी, सुरेंद्र सिंह, नागेंद्र, रामअवतार, अमर सिंह, गयाप्रसाद, लक्ष्मीनारायण, बृजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि विभाग ने बिजली का मीटर नहीं लगाया है। विभाग से कोई कर्मचारी बिजली का बिल देने भी गांव में नहीं आता है। हम लोग स्वयं विद्युत उपकेंद्र जाकर बिल जमा करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed