फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   protest, AURIYA NEWS

भूमि का मुआवजा न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 10 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
protest, AURIYA NEWS
ग्राम पंचायत इटैली के मजरा टडैया व खेरा गांव के किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन। - फोटो : AURAIYA
अछल्दा (औरैया)। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में किसानों की अधिग्रहीत की गई जमीन का मुआवजा न मिलने पर रविवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। इटैली के मजरा टड़ैया और खैरा गांव के 24 किसानों ने टड़ैया गांव में चल रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के कार्यक्षेत्र में पहुंच कर चेतावनी दी कि अगर मुआवजा नहीं मिला तो वह धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इटैली चौकी क्षेत्र के टड़ैया गांव में रविवार को टड़ैया और खैरा गांव के किसान सहदेव सिंह, जयवीर सिंह, भारत सिंह, केशव सिंह, श्यामा देवी, राजा बेटी, राजीव कुमार, कमलेश कुमार, रामकिशन, परशुराम, इंद्रपाल, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, जनवेद कुमार, उम्मेद कुमार, संतोष कुमार, राजकुमार आदि ने कहा कि उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए अपनी जमीनों का बैनामा करा लिया है पर अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला। कई बार अधिकारियों से कहा गया पर आश्वासन ही मिल रहा है। इसको लेकर उन्होंने एक दिवसीय प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर उन्हें मुआवजा नहीं मिला तो वह प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed