{"_id":"6a4410ae74f66433d106e54a","slug":"proposals-submitted-for-two-substations-to-resolve-overloading-and-tripping-issues-auraiya-news-c-211-1-aur1024-147416-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ओवरलोडिंग व ट्रिपिंग से निजात के लिए दो उपकेंद्रों के प्रस्ताव भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ओवरलोडिंग व ट्रिपिंग से निजात के लिए दो उपकेंद्रों के प्रस्ताव भेजे
Wed, 01 Jul 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो -3- शहर में स्थित पावर हाउस। संवाद
औरैया। जनपद में गर्मी और बिजली की बढ़ती मांग के बीच ओवरलोडिंग व ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है।
विद्युत विभाग ने समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो नए विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना के लिए शासन को पत्राचार शुरू कर दिया है। स्वीकृति मिलते ही औरैया और बिधूना में काम कराए जाएंगे।
शासन से इन उपकेंद्रों की स्थापना की अनुमति मिल जाती है तो जिले की चरमराती बिजली व्यवस्था को बहुत हद तक संभाल लिया जाएगा। विभाग के मुताबिक पांच-पांच एमवीए की क्षमता वाले इन दो नए उपकेंद्रों के चालू होने से ओवरलोडिंग की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
इसमें से एक उपकेंद्र को औरैया मुख्यालय और दूसरे को बिधूना क्षेत्र में स्थापित करने की योजना है। इस पूरी परियोजना पर शासन द्वारा एक करोड़ 74 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -
सदर क्षेत्र को मिलेगी बड़ी राहत
औरैया शहर व आसपास की बिजली सप्लाई के लिए पांच केंद्र हैं। यहां पर घनी रिहायशी बस्ती में काफी कनेक्शन हैं। ऐसे में लोड का फैक्टर यहां पर उपभोक्ताओं को अक्सर ट्रिपिंग की समस्या देता है। फॉल्ट भी होते रहते हैं। एक उपकेंद्र बढ़ जाने से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी।
-- -- -
शासन से स्वीकृति प्राप्त होते ही निर्माण कार्य तेजी से शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। - सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत