{"_id":"669d4f17cb7f6662f60d5172","slug":"programs-organized-on-guru-purnima-shravan-month-will-start-from-today-auraiya-news-c-211-1-aur1005-114624-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हुए कार्यक्रम, आज से शुरू होगा श्रावण मास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हुए कार्यक्रम, आज से शुरू होगा श्रावण मास
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। पंचनद धाम बाबा साहब मंदिर, कालेश्वर मंदिर और कर्णखेरा, मझखरा मंदिर आश्रम पर रविवार को भक्तगणों ने पहुंचकर अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। हनुमान मंदिर बबाइन में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह विशेष आरती के साथ ही प्रसाद वितरण किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम आजादनगर स्थित शाखा में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। ब्रह्माकुमारी संजू बहिन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान परमात्मा से ऊपर है। गुरु पूर्णिमा के पश्चात चातुर्मास शुरू होता है।
मुस्लिम सिपाही ने गुरु पूर्णिमा पर आयोजित किया भंडारा
औरैया। चौकी बदनपुर थाना बिधूना जनपद औरैया में तैनात मुश्ताक खान की ओर से गुरु पूर्णिमा पर रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें चौकी में तैनात बृजेंद्र, नरेश, वीरी सिंह व रुपेश सोलंकी आदि ने योगदान दिया। जहां आजकल धर्म के नाम पर बांटने का काम चल रहा है। वहीं मुश्ताक खान का यह कदम सराहनीय रहा। कोतवाली में आयोजित भंडारे में पुलिसकर्मियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर संत शिरोमणि को किया याद दी श्रद्धांजलि
फफूंद (औरैया)। रविवार की सुबह से ही बाल आश्रम में फफूंद व आसपास क्षेत्रों के अलावा फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, इटावा, जालौन से लोग सैकड़ों की संख्या में पहुंचे। पूजा आरती करने के बाद आश्रम के संत गुरु मुक्तामणि साहब को याद किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गुरु की महिमा पर भजन कीर्तन हुए। इस मौके पर कोरी कोली जागृति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेचेलाल कोरी, डॉ. शिवाजी, अंजू राठौर, अब्दुल गफ्फार, रामदास आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गुरु पूर्णिमा पर कस्बे में हवन पूजन व भंडारे का आयोजन
अछल्दा (औरैया)। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कस्बे में जगह-जगह हवन पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। रविवार को हरीगंज बाजार में हनुमान मंदिर पर भंडारे आयोजन किया गया। नहर बाजार स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर को गुरु मानकर माला पहनाकर गुरु पूर्णिमा मनाई गई। इस दौरान अखिलेश शर्मा, महेंद्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अंकित पोरवाल, जितेंद्र गुप्ता, रामजी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रमों में सैकड़ों की संख्या श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। संवाद