फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Procession taken out on the birth anniversary of Maharaja Nishadraj Guha

Auraiya News: महाराजा निषादराज गुहा की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Sun, 05 Apr 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 05 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the birth anniversary of Maharaja Nishadraj Guha
फोटो-35- बिधूना में निकली शोभायात्रा में सजीं झांकी। संवाद
औरैया। महाराजा निषादराज गुहा की जयंती पर रविवार को निषाद समाज के लोगों ने शहर में शोभायात्रा निकाली। बिधूना व दिबियापुर में हुए कार्यक्रम में समाज के लोग उमड़े।
विज्ञापन

शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अपने निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान महाराजा निषाद राज की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता व सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन

उधर, कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा ने सत्तेश्वर मोहल्ला स्थित कार्यालय पर महर्षि कश्यप जयंती मनाई। सुबह हवन- पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश कश्यप, रघुवीर कश्यप, रामजी कश्यप, दिलीप कश्यप व सपा जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। बिधूना कस्बे में भी महर्षि कश्यप व निषादराज गुहा की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत तहसील ग्राउंड से हुई। इसमें आकर्षक झांकियां सजाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम में सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मिणी निषाद, जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, विधायक रेखा वर्मा, रानू पालीवाल, छत्रपाल वर्मा, लालजी गुप्ता, राजेश प्रताप यादव, प्रदीप कश्यप व हिमांशु कश्यप मौजूद रहे। वक्ताओं ने महापुरुषों के विचारों को समाज के उत्थान के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए एकजुटता का संकल्प लिया। गांव सहायल में महर्षि कश्यप और निषादराज गुहा की जयंती का आयोजन किया गया। इसमें कृष्ण कुमार, सोनू मिश्रा, सर्वेश पाल, विवेक राजपूत, बृजेश राठौर, सुनील निषाद व सर्वेश बाथम ने महर्षि कश्यप व निषादराज गुहा के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

ककोर स्थित सपा के जिला कार्यालय पर महर्षि कश्यप व निषादराज गुहा की जयंती मनाई गई। इसमें सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मिणी निषाद, भगवती देवी निषाद, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर सिंह यादव, वीरेंद्र राजपूत, योगेश विरासिया व पप्पू यादव ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहीं, कुदरकोट में आशा दिव्या वाटिका गेस्ट हाउस में महर्षि कश्यप जयंती का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन बिधूना अमित बाथम, प्रधान संजय सिंह बाथम, सुंदर बाथम, अनिल कुमार व आशु मौजूद रहे।

फोटो-35- बिधूना में निकली शोभायात्रा में सजीं झांकी। संवाद

फोटो-35- बिधूना में निकली शोभायात्रा में सजीं झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed