Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Problem not resolved, complaint made fake on Chief Minister portal

Auraiya News: निपटी नहीं समस्या, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत का कर दिया फर्जी निस्तारण

Sun, 04 Aug 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Problem not resolved, complaint made fake on Chief Minister portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इसमें एक फरियादी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के फर्जी निस्तारण की बात भी कही। सदर तहसील में आईं कुल 117 शिकायतों में 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।

सदर तहसील दिवस में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ितों को पूरी तरह संतुष्ट कर समस्याओं का निस्तारण करें। फरियाद लेकर पहुंचे नरेश गुप्ता ने जिलाधिकारी को बताया कि बिजली विभाग ने 2022 में केबल और खंभे लगाने का काम शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने बीच में काम बंद कर दिया।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई सभी से मिलकर समस्या निस्तारण की गुहार लगाई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में भी फरियाद लेकर आया, फिर भी कुछ नहीं हुआ। थक हारकर उसने बड़ी उम्मीद के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की तो बिजली अधिकारियों ने ऑनलाइन शिकायत का फर्जी तरीके से निस्तारण कर दिया जबकि समस्या आज भी जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर राकेश कुमार ने जेई सुभाष चंद्र यादव को बुलवाकर मामला जाना तो उन्होंने सामान न होने की बात कहकर बचने का प्रयास किया। जिइस पर एसडीएम ने हड़काते हुए समस्या का निस्तारण फरियादी को पूरी तरह संतुष्ट करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने पुलिस संबंधित शिकायतों का सुना। संबंधित थाना प्रभारी को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसील सदर, सीओ सिटी के अलावा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

--------------------------
फोटो03एयूआरपी 07- आदेश कुमारी

एक साल से नहीं हो रहा राशन का सत्यापन

बिधूना ब्लॉक के गांव पुरवा दानशाह निवासी आदेश कुमारी ने बताया कि एक साल से वह ब्लॉक से लेकर जिला पूर्ति कार्यालय के चक्कर लगा रही है। ऑनलाइन किए गए राशन कार्ड का सत्यापन नहीं किया जा रहा है। कई अधिकारियों और कर्मचारियों को फोटोकॉपी दी जा चुकी है। आज जिलाधिकारी से लापरवाह अधिकारियों की शिकायत करेंगे।


--------------------------
लेखपाल नहीं कर रहे जमीन की पैमाइश
फोटो03एयूआरपी 08- संजय कुमार
कुड़रा दखलीपुर निवासी संजय कुमार ने लेखपाल ने उसके भाई सुजीत के खेत पर दबंगों को कब्जा दिलवाया है। अब लेखपाल उसकी जमीन की पैमाइश नहीं कर रहा है। विरोध पर दबंग और लेखपाल झगड़ा करने के साथ ही धमका रहे हैं। पिछले छह महीने से वह चक्कर लगा रहा है। सुनवाई नहीं हो रही है। इससे न केवल वह बल्कि परिवार के सभी लोग परेशान हैं।

--------------------------------
सड़क बनवाने की सुनवाई नहीं

मानपुर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि गांव नवलपुर से दासपुर तक की सड़क बुंदेलखंड़ एक्सप्रेस निर्माण के दौरान यूपीडा वालों ने खराब कर दी थी। इसका अभी तक निर्माण नहीं कराए जाने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन साल से सड़क बनवाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed