फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Private school manager hanged himself in hotel room

Auraiya News: निजी स्कूल प्रबंधक ने होटल के कमरे में फंदा लगा दी जान

Sat, 18 May 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Private school manager hanged himself in hotel room
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा के पास स्थित एक होटल के कमरे में एक निजी स्कूल के प्रबंधक ने फंदा लगा लिया। प्रबंधक को खोजते हुए परिजन होटल पहुंचे। कमरा न खुलने पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने कटर से कुंडी कटवाकर कमरा खुलवाया। जहां पंखे से फंदे पर युवक को लटका देखा। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें पारिवारिक कलह का जिक्र किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इटावा जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र ने गांव सुनवर्षा निवासी सेना से रिटायर्ड हर गोविंद त्रिपाठी के दो बेटों में बड़ा बेटा राजू त्रिपाठी गांव में खेती किसानी का काम करता है। छोटा बेटा गौरव त्रिपाठी अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर कस्बे के भटा रोड पर किंडर गार्डन पब्लिक स्कूल के नाम से निजी स्कूल का संचालन करता था।
विज्ञापन

गौरव की लगभग तीन वर्ष पहले आगरा जिले के बाह थाना क्षेत्र के चौरंगाहार की रहने वाली रागिनी से शादी हुई थी। उसकी पत्नी भी स्कूल संचालन में उसका सहयोग करती थी। शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे गौरव त्रिपाठी नेशनल हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा के पास स्थित चंद्रा होटल पर पहुंचा और थकान का जिक्र करते हुए रुकने के लिए कमरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात आठ बजे तक जब युवक कमरे से बाहर नहीं आया तो होटल कर्मचारी ने आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो होटल मैनेजर ने उसके सोने की बात सोचकर होटल के बाहर कुर्सी डालकर बैठ गया। इसी बीच गौरव को ढूंढ़ने निकले परिजन होटल के बाहर उसकी बाइक खड़ी देख रुक गए और होटल मैनेजर से पूछताछ की। गौरव के होटल में रूम लेकर रुकने की बात पता चली।
जब परिजन मैनेजर के साथ होटल में ऊपर वाले कमरे में गए जहां गौरव ठहरा था। कमरा अंदर से बंद मिला। परिजन व होटल मैनेजर ने कई बार आवाज भी लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब भी नहीं आया। इसके बाद होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ राम मोहन शर्मा और कोतवाली प्रभारी राज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुसाइड नोट में मौत के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई गई है।

घटना के संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा ने बताया कि कमरे से सुसाइड नोट मिला है। आत्महत्या का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं उन्होंने बताया की मृतक की पत्नी की ओर से गौरव के भाई, भाभी, भतीजा, और पिता के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने की तहरीर दी गई है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed