फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Printing press business locked in lockdown

लॉकडाउन में प्रिंटिस प्रेस का लॉक हुआ एक करोड़ का कारोबार

Wed, 03 Jun 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Printing press business locked in lockdown
फोटो 03एयूआरपी3- एक प्रिंटिंग प्रेस पर कार्ड छापता कर्मचारी। - फोटो : AURAIYA
लॉकडाउन से प्रिंटिंग प्रेस और शादी कार्ड विक्रेताओं को तगड़ा झटका लगा है। लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद विवाह आदि के आयोजन स्थगित होने से प्रिंटिंग प्रेसों में लाखों रुपये कीमत के कार्ड छपे रखे हैं, जिन्हें कोई उठाने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

अब अनलॉक-वन में छपाई के आर्डर मिलने शुरू हुए हैं, लेकिन एक विवाह समारोह के बमुश्किल 15-20 कार्ड ही छापने को मिल रहे हैं। इस ट्रेड से जुड़े लोगों की मानें तो बंदी के दौरान अनुमानित एक करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

अप्रैल और मई में होने वाली शादियों के कार्ड के आर्डर जनवरी और फरवरी में लोगों ने दिए। कार्ड विक्रेताओं और प्रिंटिंग प्रेस संचालकों ने उन कार्डों को छापकर मार्च में तैयार किया, लेकिन लॉकडाउन के चलते कई शादियां स्थगित हुईं तो कई शादियां सादगी से हुईं। जिसमें शामिल होने वालों को सिर्फ फोन पर आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंटिंग प्रेस संचालक व कार्ड विक्रेता श्याम कुमार ने बताया कि शहर में लगभग 20 से 25 दुकानें कार्ड की हैं। जबकि प्रिंटिंग प्रेस 50 से अधिक हैं।
प्रिंटिंग प्रेसों और कार्ड विक्रेताओं के यहां लगभग 50 लाख रुपये के कार्ड छपे रखे हैं, जिन्हें आर्डर देने वालों ने उठाया ही नहीं और ना ही वह अब संपर्क कर रहे हैं।

कार्ड छपाई का आर्डर देने वाले अधिकांश लोगों ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए हैं, तो कुछ ने लॉकडाउन पूरी तरह खुलने के बाद मिलने की बात कही है। लेकिन किसी तरह का भुगतान नहीं दे रहे हैं। जिनके कार्ड छपे हैं उन लोगों ने आर्डर देते समय एडवांस के नाम पर नाम मात्र के रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed