फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Principal opened front against villagers

ग्रामीणों ने खोला प्रधानाचार्य के विरुद्ध मोर्चा

Sun, 01 Feb 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 01 Feb 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Principal opened front against villagers

ब्लाक औरैया के ग्राम बूढ़ादाना के जन सहयोगी इंटर कालेज में संलग्न प्राइमरी में प्रबंधतंत्र व प्रधानाचार्य पर ग्रामीणों ने टीचरों फर्जी नियुक्ति किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीण डीएम, तहसील दिवस व संयुक्त शिक्षा निदेशक से यह शिकायत कर चुके हैं। दावा किया कि शिकायत गलत पाई जाए तो वह जुर्माना भुगतने को तैयार हैं।

विज्ञापन

 
डीआईओएस राजकुमार पंडित को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया है कि गांव में जन सहयोगी इंटर कालेज बूढ़ादाना के नाम से संचालित है। टीचरों को वेतन माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा दिया जाता है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह ने विभागीय कर्मचारियों से सांठगांठ करके 305-400 तक छात्र संख्या दिखाकर एवं रुपयों का लेनदेन कर तीन और शिक्षकों की नियुक्तियां प्राइमरी अनुभाग में कर ली हैं। स्वीकृति हेतु नियुक्ति पत्रावलियां डीआईओएस कार्यालय में लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसी विद्यालय में टीचर प्रमोद कुमार सिंह फर्जी बीएड दिखाकर 20 वर्षो से नौकरी कर रहा है, जिसकी  शिकायतों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य व विभागीय कर्मचारी की मिलीभगत होने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर शिकायत गलत पाई तो वह जुर्माना भुगतने के लिए तैयार हैं।


शिकायती पत्र सौंपने वालों में सौरभ कुमार पाठक, हरगोविंद अवस्थी, केशव सिंह, प्रेमचंद्र, पुनीत शुक्ला, सुशील कुमार, अनुज कुमार, शकील अहमद, कस्तूरी देवी, रामकुमार दुबे, रामशंकर बाथम, ललित कुमार, अनुसुईया, मनोज कुमार, बलवंत सिंह, बाबूराम त्रिपाठी आदि प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed