फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Princes opened against DPRO

प्रधानों ने डीपीआरओ के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 31 Jul 2018 12:02 AM IST
प्रधानों ने डीपीआरओ के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रधानों ने डीपीआरओ के खिलाफ खोला मोर्चा Updated Tue, 31 Jul 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Princes opened against DPRO
धरना देते अखिल भारतीय प्रधान संघ के लोग - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। ककोर मुख्यालय पर तैनात डीपीआरओ के खिलाफ प्रधान संघ की ओर से महापंचायत कर मोर्चा खोल दिया गया है। इसमें प्रधानों ने डीपीआरओ पर कई तरह के गबन का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। इसका ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर प्रधानों ने जमकर नारेबाजी की।

ककोर में आयोजित अखिल भारतीय प्रधान संगठन की महापंचायत में प्रधानों ने डीपीआरओ पर जिले में तैनाती को लेकर मांगी गई सूचना में हेरफेर किए जाने पर आक्रोश जताया। कहा कि उनके द्वारा जिले में 18 साल कार्यरत रहने के बावजूद मांगी गई सूचना में अपना दस साल का कार्यकाल का विवरण दिया है। इसके अलावा इनके कार्यकाल में 2017-18 में पांच लाख रुपये फर्नीचर कंप्यूटर एवं तकनीकी यंत्रों के नाम पर निकाले गए लेकिन केवल रूम में पुट्टी व मेट का कार्य किया गया। इसमें कोई उपकरण नहीं खरीदा गया। लगभग साढ़े चार लाख रुपये का गबन किया गया है। प्रधानों ने 2016-17 में प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी पर अभिलेख बस्तों के वितरण में गबन के भी आरोप लगाए। प्रधान संघ ने डीएम श्रीकांत मिश्रा को 17 आरोपों का ज्ञापन सौंपते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने व दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर भारी संख्या में प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed