फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Preparations continued till late night for RO and ARO examsPreparations continued till late night for RO and ARO exams

Auraiya News: आरओ व एआरओ परीक्षा को लेकर देर रात तक चली तैयारी

Sun, 11 Feb 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 11 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Preparations continued till late night for RO and ARO examsPreparations continued till late night for RO and ARO exams
औरैया। लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी चयन परीक्षा आज होनी है। शनिवार को सुबह से लेकर देर रात तक परीक्षा केंद्रों में तैयारी का दौर चलता रहा। परीक्षा में शामिल होने आ रहे अभ्यर्थियों को किसी तरह की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े इसको लेकर बारीकी से इंतजाम किए गए। सीटिंग प्लान से लेकर अन्य जगह जहां पर्ची लगाई गईं। वहीं रोल नंबर के आधार पर कक्षों का निर्धारण भी किया गया।
विज्ञापन

आरओ व एआरओ परीक्षा को लेकर जिले के 15 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नकल विहीन व पारदर्शी ढंग से परीक्षा को संपन्न कराने के लिए स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट शनिवार को ही अलर्ट मोड पर नजर आए। शहर में तिलक महाविद्यालय को बनाए गए परीक्षा केंद्र को लेकर अधिकारियों का पूरे दिन निरीक्षण चलता रहा। वहीं स्टाफ की ओर से तैयारी जारी रही। देर शाम तक सिटिंग प्लान से लेकर कक्षों को मानकों के तहत पूरा कर लिया गया। वहीं महाविद्यालय के गेट पर जरूरी सूचनाओं को भी चस्पा करा दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि दो पालियों में परीक्षा होनी हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढ़ाई बजे से होगी। डीआईओएस एसपी यादव ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक नकल विहीन कराने के लिए 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक कॉलेज के होंगे। जबकि 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाह्य होंगे। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी। साथ ही केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहेंगे। परीक्षा के शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed