फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Preparation to upgrade hotel dhabas along the highways

Auraiya News: राजमार्गों के किनारे होटल ढाबों को धार देने की तैयारी

Mon, 21 Oct 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Preparation to upgrade hotel dhabas along the highways
औरैया। जनपद से निकले राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्ग के किनारे होटल व ढाबा व्यवसाय को धार देने की तैयारी पर्यटन विभाग की ओर से शुरू की गई है। पर्यटन निदेशालय की ओर से जारी हुए दिशा-निर्देश के बाद व्यवसाय खड़ा करने में सब्सिडी देने की सहूलियत पर्यटन विभाग ने शुरू की है। इसके लिए व्यवसायियों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। 30 करीब आवेदन आ भी चुके हैं।
विज्ञापन

शासन स्तर से जारी हुए निर्देशों के तहत राजमार्गों के किनारे होटल ढाबा बनाने के लिए पर्यटन विभाग मालिक को कुल लागत के सापेक्ष 30 फीसदी सब्सिडी देगा। इसके लिए अलग-अलग मानक निर्धारित किए गए हैं। वहीं प्रोजेक्ट के लिए जमीन खरीद करने पर मालिक से लगने वाली स्टांप ड्यूटी को भी फ्री किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन स्तर से जारी हुए योजना के बाद विभाग ने जनपद में मार्गों के सापेक्ष प्रोजेक्टों को स्थापित कराने की तैयारी शुरू की है। क्रम बद्ध ढंग से मार्गों पर ढाबों को स्थापित किया जाए। इसके लिए मार्ग व व्यवसाय के सापेक्ष प्रोजेक्ट की लागत निर्धारित रहेगी। वहीं योजना के तहत इन होटल ढाबों को सराय एक्ट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
राजमार्ग के किनारे होटल ढाबा संचालित करने के लिए कुल लागत के सापेक्ष 30 फीसदी सब्सिडी देने की योजना शुरू की है। प्रोजेक्ट के लिए जमीन खरीद करने पर स्टांप ड्यूटी को फ्री कर दिया गया है। आवेदन आने शुरू हो गए हैं। होटल व्यवसाय को इस योजना से काफी हद तक रफ्तार मिलेगी। - मोहित सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed