Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pregnant women from flood affected areas should be taken to hospital two days in advance: CMO

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से गर्भवती को दो दिन पहले पहुंचाएं अस्पताल : सीएमओ

Mon, 16 Sep 2024 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women from flood affected areas should be taken to hospital two days in advance: CMO
औरैया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। सीएमओ ने बाढ़ से प्रभावित गांवों में गर्भवती की विशेष निगरानी के निर्देश दिए है। साथ ही उन्हें समय से दो दिन पूर्व अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। जिससे बाढ़ के कारण प्रसव में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

यमुना के बढ़े हुए जलस्तर से औरैया, अयाना व अजीतमल के कई गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। बाढ़ के चलते सड़क मार्ग से गौहानी कला व अस्ता का संपर्क टूट गया हैं। नाव के जरिए दोनों गांवों के लोग आवागमन कर रहे हैं। अन्य गांवों में फसलें डूब गई है। स्वास्थ्य टीमें लगातार गांव पहुंच रही हैं। जरूरी दवाएं भी वितरित की जा रही हैं। स्वास्थ्य महकमे की ओर से बाढ़ प्रभावित गांवों की 28 गर्भवती महिलाओं को सूचीबद्ध किया गया है। जिनका एक से डेढ़ सप्ताह के अंदर प्रसव होना है। इन प्रसूताओं की आशा कार्यकर्ता व डॉक्टर रोजाना सुध ले रहे हैं। प्रसव के तय दिन से दो दिन पहले ही इन्हें अजीतमल व औरैया जिला अस्पताल लाया जा रहा है। इसकी निगरानी अधीक्षक से लेकर सीएमओ तक रोजाना कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार-----
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरती जा रही है। खास तौर पर गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दो दिन पहले ही अस्पताल बुला लिया जा रहा है। इससे बाढ़ की मुश्किलों के बीच प्रसव के लिहाज से जच्चा-बच्चा की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है।’-डॉ. सुनील कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed