{"_id":"669c00268d248386f80f0784","slug":"precious-statue-of-shri-ram-recovered-from-the-young-man-auraiya-news-c-211-1-aur1006-114570-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: युवक से बरामद हुई श्रीराम की बेशकीमती प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: युवक से बरामद हुई श्रीराम की बेशकीमती प्रतिमा
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलकनगर में शुक्रवार रात एक युवक संदिग्ध हालात में धूम रहा था। उसे देख लोगों ने पूछताछ शुरू कर दी। इस पर युवक भागने लगा, लोगों ने पीछा करके उसे संजय गेट के पास पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी जेब से श्रीराम की पीले रंग की एक प्रतिमा निकली।
ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज हेमंत चौधरी व निझाई चौकी इंचार्ज तन्मय चौधरी शुक्रवार रात गश्त पर थे। इसी दौरान लोगों ने एक संदिग्ध युवक को चोर होने की आशंका पर पकड़ा। पुलिस के पहुंचने पर युवक की तलाशी ली गई। जहां युवक के कुर्ते की जेब से पीले रंग की श्रीराम की प्रतिमा बरामद हुई। भीड़ में मौजूद लोगों ने प्रतिमा के अष्टधातु की होने की संभावना जाहिर की। कीमती मूर्ति होने की वजह से पुलिस युवक को कोतवाली ले गई।
पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह कौशांबी जनपद से अपने एक जानने वाले से मूर्ति लेकर औरैया में एक सुनार को देने आया है। इस पर पुलिस ने सुनार की जानकारी की। पता चला कि सुनार के पास ऐसी कोई प्रतिमा नहीं आनी थी। इस पर मामला और पेचीदा हो गया। कौशांबी निवासी युवक के जानने वाले से मोबाइल फोन से पुलिस ने संपर्क किया, जिसे कोतवाली बुलाया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
मूर्ति देखने से ढाई किलो वजन की बताई जा रही है। मूर्ति के अष्टधातु की होने की संभावना से अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। वहीं शंका यह भी है कि प्रतिमा चोरी की हो सकती है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। युवक के साथ एक अन्य साथी को भी देखा गया था, जिसकी तलाश की जा रही है। सदर कोतवाल भूपेंद्र राठी ने बताया कि युवक के पास से श्रीराम की प्रतिमा बरामद हुई है। संजय गेट पर लोगों ने युवक को चोर समझकर पकड़ा था। युवक कौशांबी जनपद से मूर्ति लाने की बात कह रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।