{"_id":"5db333558ebc3e013202b272","slug":"prd-jawan-crossing-railway-crossing-dies-by-train-auraiya-news-knp5220480189","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रासिंग पार कर रहे पीआरडी जवान की ट्रेन से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रासिंग पार कर रहे पीआरडी जवान की ट्रेन से मौत
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। शुक्रवार को दोपहर अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय पीआरडी जवान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। टक्कर के बाद युवक का शव व बाइक क्रॉसिंग से 50 मीटर दूर जा गिरा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर जीआरपी व थाना अछल्दा पुलिस मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर मौजूद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे करीब के औरैया के देवरपुर निवासी गोपीचंद्र (30) पुत्र आत्माराम अपनी पत्नी नीलम के साथ रुरुगंज के निकट मसूदपुर गांव जा रहे थे। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के चलते दोनो लोग फाटक के पास ही उतर गए। युवक ने अपनी पत्नी को हेलमेट पकड़ा दिया और रेलवे फाटक को पार किया। इधर अप रेलवे ट्रैक पर तूफान एक्सप्रेस क्रॉस हो रही थी। युवक ट्रेन के निकलने का इंतजार करने लगा। तूफान एक्सप्रेस के गुजरते ही गोपीचंद्र ने बाइक आगे बढ़ा दी। जैसे ही वह डाउन रेलवे ट्रैक पर पहुंचा इतने में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आ गई और बाइक सवार युवक उसके चपेट में आ गया। युवक बाइक समेत क्रॉसिंग से 50 मीटर दूर जा गिरा।
युवक के शव के बुरी तरह चीथड़े उड़ गए। घटना को होते देख क्रॉसिंग के आस-पास खड़े लोगों की आंखे बंद हो गईं। यहां तक की उसकी पत्नी भी थोड़ी देर तक कुछ भी नहीं समझ पाई। जब वहां खड़े लोगों ने महिला से पूछा कि यह युवक आपके साथ था, तब महिला ने बताया वह युवक उसका पति था। वह फफूंद थाने में पीआरडी जवान के पद पर तैनात था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब महिला ने अपने पति के शव के टुकड़े रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए देखे तो रोना-बिलखना मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही अछल्दा थाना पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंच गई। शव के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने के चलते जियारत एक्सप्रेस स्टेशन पर 15 मिनट तक खड़ी रही। ट्रैक से शव हटाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना स्थल पर परिजनों के चीत्कार के आवाजे गूंजने लगी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीआरडी जवान के एक पुत्र निखिल व लड़की पायल है।