{"_id":"67e6ea7273f08e336008ea22","slug":"prayers-for-peace-were-offered-in-the-farewell-friday-prayers-auraiya-news-c-211-1-knj1003-124032-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अलविदा जुमे की नमाज में मांगी अमन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अलविदा जुमे की नमाज में मांगी अमन की दुआ
Fri, 28 Mar 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
अलविदा जुमा की नमाज में हाथ उठाकर दुआ करते लोग।
- फोटो : अलविदा जुमा की नमाज में हाथ उठाकर दुआ करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया/फफूंद। रमजान माह के अंतिम जुमे पर शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की गई। बढ़ते तापमान के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में पहुंचे।
नमाज के बाद अपने गुनाहों की माफी के साथ ही मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की दुआ की। उधर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस मौजूद रही।
शुक्रवार को रमजान का आखिरी जुमा था। उलेमाओं ने अलविदा के जुमे की फजीलत बयान की। शहर में जमाल शाह की मस्जिद व दारुल उलूम की मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे।
इसी तरह फफूंद नगर के आस्ताना आलिया स्थित जामा मस्जिद में कारी अय्यूब चिश्ती, दरगाह पीर बुखारी शाह साहब स्थित मस्जिद में सैयद गुलाम अब्दुस्समद मियां चिश्ती व मोहल्ला तरीन स्थित मदीना मस्जिद में हाफिज अदील ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई। उधर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिजित आर शंकर ने जमालशाह स्थित मस्जिद का जायजा लिया।
ईदगाह में सुबह आठ बजे होगी ईद की नमाज
अलविदा की नमाज से पहले मस्जिदों में तकरीर हुई। फफूंद की दरगाह बुखारी शाह स्थित मस्जिद में हजरत गुलाम अब्दुस्समद मियां चिश्ती ने अपनी तकरीर में बताया कि अपने रोजों की कुबूलियत के लिए सदक-ए- फितर जरूर अदा करें।
विज्ञापन
वहीं, बताया कि ईदगाह में ईद की नमाज सुबह आठ बजे होगी। ईदगाह मक्का मस्जिद बाबा का पुरवा में सुबह आठ बजे और आस्ताना आलिया पर ईद की नमाज सुबह नौ बजे होगी।