फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pradhan's house caught fire due to short circuit

Auraiya News: शार्ट सर्किट से पूर्व प्रधान के घर में लगी आग

Sat, 15 Jul 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 15 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's house caught fire due to short circuit
बेला। बिधूना कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत नीमहार के पूर्व प्रधान कांती देवी के घर में शुक्रवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते अनाज व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


नीमहार निवासी पूर्व प्रधान के पुत्र पंकज यादव ने बताया कि दीवार के सहारे टिनशेड में अनाज की बोरियां रखीं थी। ऊपर से बिजली के तार निकले थे। शुक्रवार दोपहर अचानक से शार्ट सर्किट हुई और बोरियों में गिरी चिंगारी ने आग पकड़ ली। आग देख खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ते हुए आए और पानी डाल काबू पाने की कोशिश की।
विज्ञापन

कुछ ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर लपटों पर काबू पाया। आग से उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। कई कुंतल सरसों की फसल भी जलकर राख हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज राजीव कुमार ने फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना पुलिस को फायर ब्रिगेड सहित भेजा गया था। आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed