फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   pradhan want 15 thousand mandey

बैठक में प्रधानों ने की 15 हजार मानदेय की मांग

Fri, 16 Jul 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
pradhan want 15 thousand mandey
अजीतमल (औरैया)। उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन की बैठक ब्लॉक अजीतमल में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव ने की। इसमें प्रधानों को प्रतिमाह 15 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रधान संगठन कार्यकारिणी के अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने ग्राम पंचायत फूलपुर के प्रधान ब्रह्मानंद दोहरे को संगठन का जिला प्रभारी मनोनीत किया। प्रधानों ने उन्हें बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष ने नव नियुक्त जिला प्रभारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने समस्त प्रधानों की ओर से एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा।
विज्ञापन

जिसमें कब्जाई गई सरकारी जमीन को मुक्त करानेे, ग्राम पंचायत में घूरे के गड्ढे व परती जमीन को कब्जा मुक्त कराने, शौचालय के लिए प्रधानों के खाते से दिए जा रहे 54000 रुपये स्वयं सहायता समूहों को न देकर प्रधानों को ही यह कार्य सौंपने की मांग की है। प्रधानों को 10 लाख तक का वित्तीय अधिकार दिए जाने की भी मांग शामिल की गई। बैठक में आदित्य राजपूत, जितेंद्र यादव, लायक सिंह, अखिलेश कुमार सविता, समरत सिंह, मोनू सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed