फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pradhan accused of raping a woman arrested

Auraiya News: महिला से दुष्कर्म का आरोपी प्रधान गिरफ्तार

Tue, 17 Jun 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 17 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pradhan accused of raping a woman arrested
सहायल (औरैया)। पुलिस ने मंगलवार को लहरापुर के प्रधान अश्वनी कुमार को गिरफ्तार किया। उस पर एक गांव की विधवा महिला को आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने व एक लाख रुपये हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन

मामले में आरोपी प्रधान का पिता फिलहाल फरार है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। एक गांव की महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने के नाम पर कई साल तक संबंध बनाए।
विज्ञापन

इसके अलावा घूस के नाम पर उससे एक लाख रुपया भी ले लिया। जब नौकरी न लगने पर उलाहना दिया तो प्रधान और उसके पिता ने गाली गलौज कर भगा दिया। इस मामले में पीड़िता ने दो मई को डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिजित आर शंकर से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में 18 मई को सहायल थाने में लहरापुर प्रधान अश्वनी कुमार प्रजापति और उसके पिता राम अवतार प्रजापति निवासी झबरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तबसे आरोपी पिता-पुत्र फरार चल रहे थे।
सोमवार देर रात थाना क्षेत्र के सौथरा अड्डा मोड़ के पास वाहन चेकिंग में पुलिस ने प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि सौथरा अड्डा मोड़ पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी दुष्कर्म के मामले में फरार लहरापुर प्रधान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पिता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed