फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Prabhat Bajpai of Auraiya was also among those who brought Tehvvur Rana to India

Auraiya News: तहव्वुर राणा को भारत लाने वालों में औरैया के प्रभात बाजपेई भी शामिल

Sun, 13 Apr 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 13 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Prabhat Bajpai of Auraiya was also among those who brought Tehvvur Rana to India
एनआईए में एएसपी के पद पर तैनात प्रभात बाजपेई। - फोटो : एनआईए में एएसपी के पद पर तैनात प्रभात बाजपेई।
सहार (औरैया)। मुंबई में हुए आतंकी हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने वाली टीम में औरैया निवासी प्रभात बाजपेई भी शामिल हैं।
विज्ञापन

देश के इस अहम मिशन में औरैया के प्रभात के भी शामिल होने पर जिले में खुशी का माहौल है। पड़ोसी व रिश्तेदार उनके परिजनों को फोन कर बधाई दे रहे हैं।
मूलरूप से औरैया के सहार कस्बे के रहने वाले प्रभात बाजपेई वर्तमान में एनआईए में एएसपी हैं। उनके पिता स्व. वीरेंद्र बाजपेई सहार के जगदीश चंद्र अग्निहोत्री इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। मुंबई हमले के बाद गठित एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) में उन्होंने अपनी सेवाएं शुरू की थीं।
अमेरिका की ओर से तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण करने के बाद उसे दिल्ली लाने वाली एनआईए टीम में उनकी भूमिका अहम रही। राणा को दिल्ली एयरपोर्ट पर एनआईए की जांच टीम ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं।
विज्ञापन

राणा को गिरफ्तार कर उसकी मेडिकल जांच कराई गई। विशेष अदालत ने राणा को 18 दिन की रिमांड पर एनआईए को सौंपा है। एनआईए अधिकारी अब राणा से मुंबई हमले की साजिश को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। प्रभात बाजपेई की इस उपलब्धि पर सहार कस्बे के साथ ही औरैया के लोगों में गर्व की भावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभात बाजपेई तीन भाई हैं, जिसमें सबसे बड़े भाई विकास बाजपेई हैं जो पंजाब में भारतीय सेना में सूबेदार हैं। छोटा भाई रिशु बाजपेई सुप्रीम कोर्ट में वकालत करता है। माता कुंती देवी इस समय बड़े बेटे के साथ रह रही हैं।

एक बहन है जिसकी शादी हो गई है। उधर, उनके पैतृक घर में ताला लगा होने के चलते लोग उनके परिजनों ने मिलने नहीं पहुंच सके। पड़ोसी व रिश्तेदार प्रभात के परिजन को फोन कर बधाइयां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed