{"_id":"680a6b1bd87ff7516d031a06","slug":"power-supply-disrupted-due-to-fault-in-the-machine-of-ruppur-sahar-substation-auraiya-news-c-211-1-knj1003-125066-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रूपपुर-सहार उपकेंद्र की मशीन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रूपपुर-सहार उपकेंद्र की मशीन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
बिधूना। गर्मी शुरू होते ही बिजली लाइन में फाॅल्ट के साथ पावर सब स्टेशन पर लगी मशीनों में खराबी की शिकायत बढ़ने लगीं। तहसील बिधूना क्षेत्र के रूपपुर सहार उपकेंद्र की मशीन खराब होने से 17 गांव की बिजली आपूर्ति लगभग 30 घंटे से बाधित है। गुरुवार शाम तक मशीन की मरम्मत नहीं हो सकी। अधिकारियों ने देर रात तक आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिया।
उपकेंद्र रूपपुर सहार के कीरतपुर फीडर की मशीन खराब होने से बुधवार सुबह से लेकर गुरुवार दोपहर तक मरम्मत नहीं हो सकी। इससे कीरतपुर, रौदापुर, चंदरपुर, भिखरा, बमरौलिया, पुर्वा दीक्षित, भदरिया, गुलरिया, विष्णुपुर्वा, दलापुर्वा, रावतपुर, भैराजपुर, मुर्चा समेत 17 गांव की बिजली आपूर्ति लगभग 30 घंटे से अधिक समय से बंद पड़ी है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी की दिक्कत के साथ ही गर्मी में रहना पड़ रहा है। वहीं, खेतों में खड़ी मक्का, मूंग, उर्द की फसलों को नुकसान हो रहा है।
विभागीय कर्मचारी नई सप्लाई चालू होने बात कह रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि मशीन पुरानी और जर्जर होने से तार अंदर चिपक गए हैं, जिससे मशीन बुधवार सुबह लगभग आठ बजे खराब हो गई। इसके बाद से लगातार बंद पड़ी है। विभागीय अधिकारी रात तक आपूर्ति सुचारु होने की बात कहते नजर आए। रूपपुर सहार उपकेंद्र के जेई महेंद्र प्रसाद का कहना है कि मशीन सही करने के कर्मचारी को बुलाया गया है। मरम्मत का काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।