फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   poster pratiyogita se ker rahe jaagrookh

पोस्टर बनाकर छात्र सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कर रहे जागरूक

Wed, 29 Apr 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
poster pratiyogita se ker rahe jaagrookh
औरैया। लॉकडाउन के दौरान घरों में मौजूद छात्र-छात्राओं को रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखने के लिए स्कूलों द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

घर बैठे छात्र-छात्राएं पोस्टर बनाकर स्कूलों के बनाए गए ग्रुप पर भेजने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। पुलिस और डॉक्टर को सच्चा योद्धा अपने पोस्टर के माध्यम से बताकर उनका गुणगान भी कर रहे हैं। बीबीएस स्मृति विद्यापीठ के प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ ही दिए गए विषय के बारे में सही जानकारी से अवगत कराना होगा। बताया कि कोरोना वायरस सभी के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इसके लिए विशेष रुप से छात्रों का जागरूक होना जरूरी है। इसलिए इस विषय पर प्रतियोगिताएं स्कूलों में आयोजित की जा रहीं हैं।
शहर के मोहल्ला बनारसीदास निवासी छात्रा देवांशी शुक्ला ने पुलिस और डाक्टर पर कोरोना वायरस से प्रेरित पोस्टर बनाया। जिसमें पुलिस और डाक्टर द्वारा लोगों को जागरूक करने और उनके कार्यों को कागज पर उकेरा है। साथ ही इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर भेजकर लोगों को जागरूक भी कर रहीं हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रुहाई निवासी कक्षा छह की छात्रा अलीशा गुप्ता ने पोस्टर बनाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए घर में रहने की अपील की। पोस्टर में बताया कि इस समय देशवासियों का घर में रहना ही उचित है। तभी धरती कोरोना संक्रमण से मुक्त होगी। जो देश के लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

े की एक पेंटिंग तैयार कर कोरोना से बचाव के लिए लोगो को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed