फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Post mortem report did not reveal the secret of death, hope lies in viscera

Auraiya News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं खुला मौत का राज, विसरा से आस

Sat, 10 Feb 2024 02:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 10 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Post mortem report did not reveal the secret of death, hope lies in viscera
अयाना। घर में मिले महिला के शव के मामले में शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले में आरोपी सास को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना गांव वक्सी का डेरा गांव निवासी मलखान सिंह की 21 वर्षीय बेटी नीलम की शादी वर्ष 2021 में अयाना थाना के गांव स्वरूप नगर निवासी शिवकरन सिंह के साथ हुई थी। दहेज प्रताड़ना के चलते दिसंबर 2023 में वह अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ मायके गई थी। 28 जनवरी को पति शिवकरन, उसका बड़ा भाई चरन सिंह, गिरेंद्र सिंह नीलम को अपने साथ ससुराल ले आए। बुधवार शाम नीलम की मौत हो गई।
विज्ञापन

बड़ी बहन मिथलेश ने मायके फोन कर छोटी बहन नीलम के जहर खिलाकर हत्या कर देने की जानकारी दी। मायके पक्ष को शव बरामदे में पड़ा मिला था। ससुरालीजन मौके से नदारद थे। भाई दारा सिंह ने बहनोई शिवकरन, उसकी मां चमेली, भाई चरन सिंह व गिरेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित किया गया है। गुरुवार शाम आरोपी सास चमेली देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed