{"_id":"5f5fae548ebc3e50640d35bb","slug":"poltical-auraiya-news-knp582660440","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था पर जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सपा के फ्रंटल संगठनों ने सोमवार को महंगाई, बेरोजगारी और खराब कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट तक मार्च निकालते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए। 12 सूत्रीय मांगों को एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
दोपहर 12:30 बजे औरैया, दिबियापुर व बिधूना विधानसभा क्षेत्र से युवजन सभा, यूथ ब्रिगेड, छात्रसभा व लोहिया वाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ता ककोर स्थित सपा के जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए। सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए
जुलूस के रूप में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में सपा जिलाध्यक्ष व फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि ही अंदर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के बाहर खड़े होकर जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार युवा विरोधी है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी की समस्या चरम पर है। महंगाई से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। इस मौके जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य कल्लू यादव, शिव सिंह पाल, अंशू यादव, सुशील वर्मा एडवोकेट, युवजन सभा जिलाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह यादव, उदयवीर यादव, सोनू कुशवाहा मौजूद रहे। फ्रंटल संगठन के टिल्लू राजपूत, गौरव यादव, बबलू यादव, विजय दुबे, अमित यादव ने एडीएम रेखा एस चौहान को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सपाइयों को कलक्ट्रेट के बाहर रोका। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, अवधेश भदौरिया व फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों को ही अंदर जाने दिया। ज्ञापन देने के दौरान तक कलेक्ट्रेट का गेट आधे घंटे तक बंद रहा।